9 नवंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान और वियतनाम के राष्ट्रपतियों ने विभिन्न क्षेत्रों में रिश्तों में विकास के लिए सभी आपसी क्षमताओं से लाभ उठाने पर बल दिया है............

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान और वियतनाम के राष्ट्रपतियों ने विभिन्न क्षेत्रों में रिश्तों में विकास के लिए सभी आपसी क्षमताओं से लाभ उठाने पर बल दिया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार वियतनाम की राजधानी हनोयी में ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद और वियतनाम के राष्ट्रपति चौन्ग तान साँग ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने संयुक्त प्रेस सम्मेलन में कहा कि ईरान और वियतनाम के विकास, प्रगति और आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ईरान दोनों देशों की व्यापक क्षमताओं से लाभांवित होने का इरादा रखता है और इस सिलसिले में कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि दोनों देशों के संबंधों को कृषि, अर्थव्यवस्था, उद्योग, संस्कृति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा मिलना चाहिए कि ईरान और वियतनाम के उच्चस्तरीय मंत्रिमंडलों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवों के तबादले, आर्थिक सहयोग के बारे में होने वाली बातचीत में दोनों पक्षों सहमत है।
इस संवाददाता सम्मेलन में वियतनाम के राष्ट्रपति ने भी ईरान और वियतनाम के मंत्रीमण्डलों के बीच वार्ता को सकारात्मक और उपयोगी बताया और कहा कि वार्ता में दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों में रिश्तों में विकास और संयुक्त आर्थिक आयोग के गठन के बारे में सहमति के अलावा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा की गई.
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद इंडोनेशिया में विश्व डेमोक्रेसी फोरम की बैठक में भाग लेने के बाद पिछले दिन वियतनाम पहुंचे थे जहां उन्होंने वियतनाम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात और द्विपक्षीय सहयोग और अन्य मुद्दों के बारे में वार्ता की।

........
166